Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर इलाज के दौरान युवक की मौत, भारी पुलिस बल तैनात, जांच में जुटी

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मृतक की पहचान पंकज कुमार (पुत्र बेचन राम) के रूप में हुई है। पंकज के भाई के अगद के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे पंकज इटौरा के पास अचेत अवस्था में मिला था। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पंकज को बेरहमी से पीटा था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर परिजनों को घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी, जिसके बाद वे उसे घर ले आए।
सोमवार सुबह पंकज की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे मऊ के फातिमा हॉस्पिटल और फिर मंगलम हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया, लेकिन वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शाम करीब सात बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हत्या की आशंका के चलते गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर रानीपुर, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल और साक्ष्यों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुहम्मदाबाद गोहना के क्षेत्राधिकारी (CO) शीतला प्रसाद पाण्डेय ने बताया, “यह मामला पूरी तरह से जांच का विषय है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और गहनता से जांच के बाद ही मौत के सही कारणों और सच्चाई का पता चल सकेगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp