Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

97 प्रतिशत अंक पाकर अनुष्का यादव जिला टॉपर आदित्य बने टॉपर, किंग्स ईडेन स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

Mau 

मुहम्मदाबाद गोहना। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने मोबाइल व इंटरनेट केंद्रों पर परिणाम देखा और सफलता की सूचना मिलते ही जश्न का माहौल बन गया। अमृत पब्लिक स्कूल की अनुष्का यादव ने 97 प्रतिशत लाकर जिला टॉप किया है

सदरपुर गालीबपुर स्थित Kings Eden International School का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र आदित्य कुमार गौरव ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर  विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

अन्य विद्यार्थियों में प्रतीक राय (93.8%), श्रेया राय (92.6%) और प्रतीक यादव (92.4%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की सफलता में अहम योगदान दिया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला और मेधावी छात्रों का जोरदार स्वागत किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया ने सभी छात्रों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

प्रधानाचार्य भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 में कुल 119 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे और सभी ने सफलता प्राप्त की है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp