Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र मोहम्मद अमान ने पीसीएम ग्रुप में किया जिला टॉप

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र के सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीगाड़ी में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मोहम्मद अमान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। विशेष रूप से पीसीएम ग्रुप उन्होंने जिला टॉप करने का गौरव प्राप्त किया। साथ साथ इस छात्र ने गणित में 99, पिजिक्स में 99, कम्पयुटर में 99, व केमेस्ट्री में 96 अंक पाकर जिला टॉप किया। इस क्रम में विद्यालय की छात्रा श्रेया जैन ने 92.4 प्रतिशत तथा मोहम्मद ताहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं जीनी अब्दुल्ला ने 91.4 प्रतिशत, आयुष ने 90 प्रतिशत, असादुल्लाह खान ने 89.4 प्रतिशत, श्रेयांश उपाध्याय ने 88 प्रतिशत, शेख अब्दुर रहमान ने 87.8 प्रतिशत एवं अनुष्का यादव ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के शानदार परिणाम से छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल बना रहा। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में चेयरमैन पंकज सिंह युवराज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन पंकज सिंह युवराज ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद अमान ने गणित विषय में 99 अंक प्राप्त कर जिले में विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp