Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य विकास अधिकारी ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

 

मऊ के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और विकास कार्

विवेक कुमार श्रीवास्तव ने विकास खंड कोपागंज के ग्राम पंचायत पारामुबारकपुर में आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को सरकार की मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य, पोषण और नियमित जांच के महत्व पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम के बाद सीडीओ ने गांव में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में भूमि विवाद, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, जल निकासी, सड़क और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

उन्होंने लेखपालों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और राजस्व शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कोपागंज विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp