Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घुरहाबर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

Mau

मुहम्मदाबाद गोहना  ब्लॉक क्षेत्र के सियाबस्ती गांव के राजस्व ग्राम घुरहाबर में रास्तों एवं विकास कार्यों में अनियमितता तथा भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से गांव का विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है और ग्राम प्रधान द्वारा कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया है, जबकि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे ग्रामीणों,गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को आने- जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण गांव में आपात स्थिति के दौरान एंबुलेंस भी समय से नहीं पहुंच पाती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मांग की कि गांव के अधूरे रास्तों और विकास कार्यों की जल्द जांच कर संबंधित ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान कराया जाए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस संबंध में कई बार मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।

प्रदर्शन करने वालों में रमेश सिंह, इंदिरा सिंह, बृजेश प्रजापति, गुलाबचंद, विदेश, गणेश, अरविंद, मेवालाल, शिव प्रकाश प्रजापति, रविंद्र यादव, महावीर समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

बुधवार, 10 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp