Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गंगा दशहरा पर सरयू में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Author Image
Written by
हारून खान

(मऊ)

गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही हजारों श्रद्धालु निजी वाहनों और रोडवेज बसों से घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

घाट पर महिलाओं ने सरयू माता की आरती उतारते हुए हलवा-पूड़ी का भोग लगाया। मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और गोदान का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों और मठों में जाकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की तथा गरीबों में दान-दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया।

रामघाट से लेकर मातेश्वरी धाम तक पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, वहीं नगर पंचायत द्वारा घाटों और मार्गों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी।

गंगा दशहरा के अवसर पर पूरी दोहरीघाट नगरी भक्तिमय माहौल में डूबी रही।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp