Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो साल से खराब पड़ा वाटर कूलर, गंदगी से सप्लाई पानी पीने से भी कतरा रहे लोग

दो साल से खराब पड़ा वाटर कूलर, गंदगी से सप्लाई पानी पीने से भी कतरा रहे लोग

 

अमिला (मऊ)। भीषण गर्मी के बीच अमिला नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया वाटर कूलर (प्याऊ) पिछले करीब दो वर्षों से खराब पड़ा है। वहीं, प्याऊ के आसपास फैली गंदगी के कारण लोग सप्लाई का पानी पीने से भी परहेज कर रहे हैं।

 

नगर पंचायत अमिला के पूर्वी छोर पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप आमजन की सुविधा के लिए नगर पंचायत द्वारा वाटर कूलर लगाया गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्याऊ की टोटी के आसपास गंदगी जमा होने से लोगों में नाराजगी है।

 

स्थानीय निवासी प्रेमचंद, दुलीचंद, महेंद्र, संतोष, लालजी, इकबाल, धर्मेंद्र साहू और ओमकारनाथ आदि ने बताया कि खराब पड़े प्याऊ और उसके आसपास की गंदगी की शिकायत कई बार नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही नियमित सफाई की व्यवस्था की गई।

 

लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।

 

बोले चेयरमैन प्रतिनिधि

 

इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. रामजतन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही प्याऊ की सफाई कराकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

सोमवार, 01 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp