Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला चिकित्सालय में 11 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Author Image
Written by
हारून खान

 

महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत *कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम* का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय मऊ में किया गया, इस कार्यक्रम 11 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर *कन्या जन्मोत्सव* मनाया गया तथा साथ में कन्या सुमंगला योजना एवं मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विभागीय कार्यक्रम के अनुसार हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम द्वारा महिला कल्याण विभाग से मिल रही सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ को सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076 के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर हब फॉर इंपॉवरमेट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्चना राय, सेंटर मैनेजर श्रीमती संध्या सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय,जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय, स्टाफ नर्स, धात्री, महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp