Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सपा नेता अमीरउल्लाह खान की वालिदा का इंतकाल, माहपुर समेत पूरे इलाके में ग़म की लहर

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना, क्षेत्र के माहपुर निवासी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमीरउल्लाह खान की वालिदा का मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही माहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने लगे।

बताया जाता है कि मरहूमा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके इंतकाल की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया तथा उनकी मग़फिरत और परिवार को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ की।

बुधवार सुबह 10:30 बजे माहपुर कब्रिस्तान में नमाज़-ए-जनाज़ा अदा करने के बाद मरहूमा को सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया गया। जनाज़े और दफ़न में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत कर उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई दी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, अशोक यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी महेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अमीरउल्लाह खान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने मरहूमा की मग़फिरत, बुलंद-ए-दराजात तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की दुआ की।

माहपुर और आसपास के गांवों में आज भी शोक का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने मरहूमा के इंतकाल को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp