Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम स्वनिधि योजना शिविर में 22 स्ट्रीट वेंडरों को मिला लाभ

मऊ:

मोहम्मदाबाद गोहना  नगर पंचायत वलीदपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर स्ट्रीट वेंडरों को योजना से जोड़ने का कार्य किया गया। यह अभियान 1 जून से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत योजना से वंचित फुटपाथ विक्रेताओं को लाभान्वित करने के साथ-साथ उनके परिवारों की प्रोफाइलिंग कर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन के निर्देश पर आयोजित शिविर में 22 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपना व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित कर परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

शिविर के दौरान स्ट्रीट वेंडरों को योजना की जानकारी देते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत वलीदपुर के अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह, वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार, राकेश कुमार सोनकर, आकाश कुमार सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp