Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

 

रानीपुर । स्थानीय थाना रानीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिकाओं से जुड़े जघन्य अपराध एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के सहयोग से की।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जमुई अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान राकेश पुत्र नेहरू उर्फ अजीत (25 वर्ष) निवासी कमालपुर बभनपुरा थाना मुहम्मदाबाद गोहना तथा सुनील चौहान (15 वर्ष), निवासी कमालपुर बरियासना थाना मुहम्मदाबाद गोहना के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 8 जून की शाम मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ शिवम पीड़ित बहनों प्रीति और प्रिया चौहान से मिलने बगीचे में गया था, जहां परिजनों के पहुंचने पर सभी वहां से भाग निकले। आरोप है कि उसी रात करजौली के जंगल में मुख्य आरोपी एवं उसके साथियों ने दोनों बहनों से मुलाकात की, जहां उनके साथ गलत कार्य किया गया।पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मृतका प्रीति और मुख्य आरोपी के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन परिजन जब शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे, तो आरोपी माफी मांगने पीड़ित पक्ष के घर गए थे। इसी दौरान छोटी बहन ने सूचना दी कि लोक-लाज और भय के कारण प्रीति ने करजौली के जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। मामले की विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) एवं धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) की बढ़ोतरी की है। साथ ही घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रानीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 72/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 123, 108, 61(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार सुबह करीब 10:55 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्थित जमुई अंडरपास के पास से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी मनोज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सरोज, हेड कांस्टेबल विक्रम रघुवंशी, पियूष सिंह, कांस्टेबल दीपक मौर्य, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, अनुज सिंह, सर्विलांस टीम के कांस्टेबल बृजेश मौर्य तथा थाना रानीपुर के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp