Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर विकास खंड में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रानीपुर (मऊ)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रानीपुर विकास खंड परिसर में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सोनी राज, पूर्व मंत्री श्री राम सोनकर, खंड विकास अधिकारी रमाकांत, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अजय सिंह ‘कक्कू’ तथा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मेले में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, मनरेगा, आवास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) तथा पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने मेले में पहुंचकर सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। मेले के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ जागरूक भी किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

बुधवार, 30 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp