Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किशोरी समूह ने उत्साहपूर्वक मनाया याेग दिवस……

मऊ: मोहम्मदाबाद गोहाना स्थानीय विकासखंड के के ग्राम पंचायत मालव, चकजाफरी, खुशामदपुर, सुरहुरपुर एवम् बरहदपुर में सप्ताहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है।

ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत किशोरी समूह की बालिकाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वस्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने के एवम् किशोरियों को योग के महत्व से अवगत कराने ke उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर किशोरियों ने सामूहिक रुप से योगासन एवम् प्राणायाम का अभ्यास किया। परियोजना समन्वयक प्रज्ञा मिश्रा एवं सी. एल. डब्ल्यू विमला, सराेज, वंदना, अनीता, मंजू द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को बताया गया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ्य रहता है। मानसिक तनाव कम होता है तथा आत्मविश्वास एवं एकाग्रता में वृद्धि होती है।

कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा अपने परिवार और समुदाय के अन्य लाेगों को भी योग अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन “स्वस्थ्य तन स्वास्थ्य मन”के संदेश के साथ किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp