Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, चालक बाल-बाल बचा

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

मऊ। जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा शमशाबाद याकूबपुर मोड़ के पास पुल नंबर 4.3 सर्विस रोड पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी। अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

 

हादसे के बाद कार की हालत देखकर लोगों को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया।

 

बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए उसे तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत सामान्य और खतरे से बाहर है।

 

स्थानीय लोगों ने वाहन चालकों से सड़क पर सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp