Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य समारोह, सम्मानित हुए खाताधारक, शाखा प्रबंधक को दी गई भावभीनी विदाई”

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🏦 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 50वीं वर्षगांठ पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक आशीष कुमार पांडे को दी गई भावभीनी विदाई

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय कस्बे में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बैंक परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के सम्मानित खाताधारकों को सम्मानित किया गया तथा शाखा प्रबंधक आशीष कुमार पांडे के हैदराबाद प्रांत में स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

 

समारोह के दौरान बैंक से जुड़े दर्जनों सम्मानित खाताधारकों को उनके सहयोग एवं विश्वास के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक परिवार एवं ग्राहकों ने श्री पांडे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में नवागत शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार पाठक ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपस्थित खाताधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों की सेवा और सुविधा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व की भांति सभी ग्राहकों को बैंक की ओर से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा और बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं बेहतर बनाया जाएगा।

 

वहीं डिप्टी रीजनल मैनेजर, यूनियन बैंक मऊ, अनिल कुमार सिन्हा ने बैंक की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के विश्वास के बल पर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बैंक आने वाले वर्षों में भी निरंतर प्रगति करता रहेगा और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

 

  • कार्यक्रम में आशीष अग्रवाल, शुभम चौरसिया, अरविंद कुमार गुप्ता, कमलेश सिंह, फील्ड ऑफिसर देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रबल, विवेक कुमार, आशीष कुमार सोनकर, अखिलेश यादव, श्रीकेश सहित अनेक सम्मानित खाताधारक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

📌

📌 नवागत शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार पाठक ने संभाला कार्यभार, ग्राहकों को बेहतर सेवाओं का दिलाया भरोसा

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp