Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, मुहम्मदाबाद गोहना में कोचिंग, अस्पताल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): लखनऊ में हुए दर्दनाक हादसे में छात्र-छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, पुलिस क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय तथा अग्निशमन विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के विभिन्न बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी और इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिन प्रतिष्ठानों में मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं मिलीं, उन्हें तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए। टीम ने संचालकों से कहा कि अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करें तथा अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखें।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बड़े अस्पताल, कोचिंग सेंटर और व्यापारिक प्रतिष्ठान अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें। यदि भविष्य में किसी प्रतिष्ठान में लापरवाही के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संचालक की होगी और उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने सभी संस्थानों से समय रहते आवश्यक दस्तावेज पूरे करने और अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से जनहानि को रोका जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp