Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहर्रम पर गूंजा ‘या हुसैन’, श्रद्धा और भाईचारे के माहौल में निकले ताजिए

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से ताजिए और अलम के जुलूस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

 

नगर पंचायत वलीदपुर में ईदगाह स्थित कर्बला से ताजिए का जुलूस बिचलापूरा, छोटी बाजार, उत्तर का पूरा और सोनार गली सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः कर्बला पहुंचा। पूरे जुलूस के दौरान “या हुसैन” की सदाओं से वातावरण गूंजता रहा। अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

वलीदपुर, मड़हा, करहा, मोहिउद्दीनपुर, भीरा सहित कई गांवों और कस्बों में युवाओं ने पारंपरिक लाठी, तलवार एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। इन करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्गों के किनारे मौजूद रहे।

 

पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

 

जुलूस के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने अकीदतमंदों के लिए पेयजल, शरबत और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। पूरे आयोजन में सांप्रदायिक सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी तस्वीर देखने को मिली।

 

इस अवसर पर चौकी प्रभारी नूर आलम, करहा बूथ प्रभारी अनिल सिंह, अखिलेश यादव, राहुल यादव, सतीश सोनकर, संजय, सुनील, विजय, फरमान सहित पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रशासन ने आयोजन समितियों एवं आमजन के सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp