Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डंपर की टक्कर से महिला की मौत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 5 घंटे तक कोतवाली का घेराव; 5 लाख मुआवजे की मांग

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🚨 डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, दूसरे दिन ग्रामीणों ने कोतवाली का किया घेराव; 5 लाख मुआवजे की मांग

 

📍मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत के बाद रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कोतवाली पहुंच गए और घंटों तक घेराव कर मृतका के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी सहायता तथा आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी निर्मला की शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन रविवार सुबह करीब 10 बजे से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने मृतका के आश्रितों को 5 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी सहायता तथा आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया।

 

मौके पर पहुंचीं एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने ग्रामीणों को समझाया और भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी।

 

एसडीएम ने बताया कि मृतका का नाम खतौनी में दर्ज न होने के कारण किसान बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सका। हालांकि अन्य सरकारी सहायता दिलाने के लिए परिजनों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं। कागजात उपलब्ध होते ही नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 

वहीं, पुलिस ने मृतका के पति के बड़े भाई हरिनाथ की तहरीर पर थाना मुहम्मदाबाद गोहना में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp