Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो बूंद जिंदगी की: अधीक्षक ने नवजात को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

📍मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रामबदन ने रविवार को खैराबाद गांव में नवजात बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन विभिन्न बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई।

 

इस अवसर पर अधीक्षक ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

 

उन्होंने बताया कि पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी पोलियो की खुराक देंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

डॉ. रामबदन ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभियान में सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि क्षेत्र का कोई भी पांच वर्ष से कम आयु का बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

 

अभियान के दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया और बच्चों को समय पर दवा पिलाने की अपील की।

 

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के गोलू राय, प्रवीण यादव, सर्वेश राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधीक्षक ने नवजात को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

“दो बूंद जिंदगी की” — मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद गांव से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। स्वास्थ्य विभाग ने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp