Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बैनामे की भूमि विवाद में पांच नामजद समेत अन्य पर मुकदमा

 

मुहम्मदाबाद गोहना  कोतवाली क्षेत्र के परासखांड गांव में बैनामे की भूमि को लेकर हुए विवाद के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद तथा 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वादी रामआशीष यादव का आरोप है कि 27 मई को जब वह अपनी भूमि पर पहुंचे तो आरोपित वहां कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि रात में भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रखकर विवाद को दूसरा रूप देने तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मौके से प्रतिमा हटवा दी थी। पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp