Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा में विजय राजभर का बढ़ा कद, प्रदेश संगठन मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🟠 BREAKING | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर को भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश संगठन मंत्री की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद मुहम्मदाबाद गोहना सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को शहीद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि विजय राजभर ने वर्षों तक संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। उनकी संगठन क्षमता और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी की योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ विजय राजभर का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के विश्वास और मेहनत की पहचान है।

 

मौके पर मौजूद प्रमुख लोग: पूनम सरोज, छोटू प्रसाद, आशीष चौधरी, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp