मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक पिकअप वाहन, जिसमें हार्डवेयर का सामान लदा हुआ था, तमसा नदी बांध के रास्ते से घोसी की तरफ जा रही थी।
बताया जा रहा है कि जैसे ही पिकअप तमसा नदी बांध के पास पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे के दौरान वाहन चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि तमसा नदी बांध के बाद वाला रास्ता काफी खराब और खतरनाक है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले भी इसी जगह के पास एक और पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी, जिससे सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है











