Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🟦 मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। भारतीय स्टेट बैंक के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के नगरीपार स्थित प्राथमिक विद्यालय में सेवा एवं सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसबीआई शाखा के प्रबंधक चंदन यादव ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं के तहत पुस्तकें, पेन, पेंसिल, स्कूल किट तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव एवं शिक्षकों ने शाखा प्रबंधक का माल्यार्पण कर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

 

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक चंदन यादव ने विद्यालय की साफ-सफाई, सुंदर वातावरण, सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें मिठाई, बिस्कुट एवं ट्रॉफियां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान चंदन यादव ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि “हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि यही पौधे भविष्य में हमें शुद्ध हवा और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करेंगे।”

 

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp