Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया गया जश्न, ग्राहकों को दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🟦 मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय विजय स्तंभ चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा परिसर में बुधवार की शाम बैंक का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक चंदन यादव एवं बैंक कर्मचारियों ने केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया तथा उपस्थित ग्राहकों, सम्मानित खाताधारकों और गणमान्य लोगों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक चंदन यादव ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा और विश्वसनीय बैंक है, जो व्यापारी, दुकानदार, बुनकर, छात्र, किसान, पेंशनर और आम नागरिकों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने लोगों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय और आर्थिक विकास को नई दिशा देने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि एसबीआई की पहचान भरोसे, बेहतर बैंकिंग सेवाओं और जनहितकारी योजनाओं से है। बैंक का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग तक आधुनिक और सरल बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना है।

 

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधाओं और बचत योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

 

इस अवसर पर फील्ड ऑफिसर निखिल कुमार, संजय पासवान, अजय सिंह, सृजन, विभांशु राय, सुरेंद्र यादव, प्रथमेश शेखर यादव, गौरव गौतम, गौतम कुमार सहित बैंक के समस्त कर्मचारी, सम्मानित खाताधारक एवं नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp