Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विशेष चेकिंग अभियान में 25 वाहनों का ई-चालान

 

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार की शाम मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की गई। पुलिस ने चार पहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।वलीदपुर-पट्टी मार्ग पर चौकी प्रभारी नूर आलम और उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 दोपहिया और दो चार पहिया वाहनों समेत कुल 25 वाहनों का ई-चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच की।अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट पर तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp