Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नेवादा पुलिया पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात चारपहिया की टक्कर से महिला का पैर कटा

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नेवादा पुलिया के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, हैदर की पत्नी सहीदून लालगंज क्षेत्र से मिट्टी देकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नेवादा पुलिया के पास पीछे से आए एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सहीदून का पैर वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उनका पैर शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp