
🚨📍मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ | ब्रेकिंग न्यूज़
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहा–जहानागंज मार्ग पर स्थित पवित्र गुरादरी धाम के समीप सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय जुबेर पुत्र एहसान निवासी रसूलपुर करहा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जुबेर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह गुरादरी धाम के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और ब्रेन हेमरेज हो गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
💔 हादसे ने उजाड़ दी नई-नई बसी गृहस्थी
परिजनों के अनुसार, जुबेर की शादी सिर्फ एक महीने पहले हुई थी। विवाह की खुशियां अभी फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घर में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
⚠️ स्थानीय लोगों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि पवित्र गुरादरी धाम के पास का यह मोड़ लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। यहां न तो चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। लोगों का आरोप है कि कई हादसों के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
📢 ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।











