Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीआरसी सभागार में प्रधानाध्यापकों की विशेष बैठक, नवीन नामांकन बढ़ाने के दिए निर्देश

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय विकास खंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सभागार में मंगलवार को ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापकों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने की।बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिन 30 विद्यालयों में नवीन नामांकन अपेक्षाकृत कम है, वहां के प्रधानाध्यापकों को विशेष रूप से नामांकन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से संपर्क करें तथा परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पुस्तकें, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य सरकारी सुविधाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र-छात्रा तक पहुंचाने के लिए नामांकन बढ़ाना आवश्यक है। साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को समय से विद्यालय पहुंचने, नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।बैठक में प्रवीण कुमार सिंह, राजेश कुमार, बंसराज प्रसाद सहित ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp