Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

 

मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा रेलवे स्टेशन से लगभग 50 मीटर पश्चिम स्थित रेलवे केबिन के पास मंगलवार दोपहर इंटरसिटी एक्सप्रेस से गिरने पर एक युवक का पैर ट्रेन की चपेट में आकर कट गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के दक्षिण पूरा कोईरिया पार निवासी 30 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र वाला प्रसाद बढ़ई का कार्य करता है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह औड़िहार से काम करके इंटरसिटी एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि वह ट्रेन के गेट के पास बैठा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जैसे ही मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे पश्चिमी केबिन के पास पहुंची, यात्रियों में उतरने की जल्दबाजी के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इसी बीच दीपक ट्रेन से नीचे गिर गया और उसका एक पैर ट्रेन के नीचे आने से कटकर अलग हो गया।घटना के बाद युवक काफी देर तक रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. मुकेश यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 11 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp