
🚨 मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर गुरुवार शाम मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर सघन जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 बाइक चालकों का ई-चालान किया।
पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे एवं कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में कस्बे के कैलेंडर तिराहे सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान में चौकी प्रभारी खैराबाद अरविंद कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, क्राइम इंस्पेक्टर राजीव कुमार यादव, उपनिरीक्षक नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, अनिल सिंह, वैभव कुमार पांडे, विकास कुमार, जितेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, शेर बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता सहित हेड कांस्टेबल राज बहादुर, सोनू सिंह, सतीश कुमार, संदीप सोनकर, सुनील गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी विभिन्न चेकिंग प्वाइंट पर तैनात रहे।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।











