Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर से नाराज होकर निकला 13 वर्षीय बालक, गोरखनाथ पुलिस ने 3 घंटे में रेलवे स्टेशन से खोज निकाला

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

घर से नाराज होकर निकले 13 वर्षीय बालक को गोरखनाथ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बालक को रेलवे स्टेशन से खोज निकाला और आवश्यक सत्यापन के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे थाना गोरखनाथ पुलिस को सूचना मिली कि 13 वर्षीय बालक घर से नाराज होकर बाहर चला गया है और काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा।

सूचना मिलते ही गोरखनाथ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बालक की लोकेशन का पता लगाने में जुट गई।

लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने करीब तीन घंटे के भीतर बालक को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने गोरखनाथ पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

– उ0नि0 हैदर अली खान, चौकी प्रभारी जटेपुर उत्तरी, थाना गोरखनाथ

– कां0 रामहरख चौहान, थाना गोरखनाथ

– रि0का0 उत्कर्ष सिंह, थाना गोरखनाथ

– रि0का0 आकाश पाण्डेय, थाना गोरखनाथ

सीसीटीवी की मदद से पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने परिवार को बड़ी राहत दी और बालक को सुरक्षित घर पहुंचाया

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp