Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश में कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी घायल, गृहस्थी का सामान बर्बाद

Author Image
Written by
हारून खान

बारिश में कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी घायल, गृहस्थी का सामान बर्बाद

मऊ मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सोहराबपुर गांव निवासी जीवित राम का कच्चा मकान बुधवार की देर रात लगातार हो रही बारिश के चलते अचानक धराशाई हो गया। हादसे में मकान मालिक जीवित राम घायल हो गए। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, चारपाई, पंखा, साइकिल और कपड़ों समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित जीवित राम ने बताया कि उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आवास न होने के कारण वह अपने पूरे परिवार के साथ लंबे समय से जर्जर और कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण मकान की कच्ची दीवारें पूरी तरह गीली और कमजोर हो गई थीं। बुधवार रात अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मकान का काफी हिस्सा धराशाई हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने के साथ ही हुए नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को भाजपा के पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष छोटू प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित को आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिलाया। वहीं, मकान गिरने की सूचना के बावजूद संबंधित लेखपाल समय से मौके पर नहीं पहुंच सके, जिससे पीड़ित परिवार में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp