Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तमसा नदी का बढ़ा जलस्तर, घाटों की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। राजघाट और रामघाट समेत तमसा नदी किनारे बने प्राचीन शिव मंदिरों की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है। बढ़े जलस्तर के कारण घाटों का दृश्य इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तमसा नदी के घाटों के सुंदरीकरण का कार्य भी पूर्व में कराया गया है।

नदी का जलस्तर बढ़ने की जानकारी और मनोहारी दृश्य देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों और मोहल्लों से लोग सुबह-शाम घाटों पर पहुंच रहे हैं। लोग घाट की सीढ़ियों पर खड़े होकर नदी के बढ़े पानी का नजारा देख रहे हैं और अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें भी ले रहे हैं।

वहीं, घाट पर पहुंचने वाले छोटे बच्चों में भी नदी के पानी को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। कई बच्चे सीढ़ियों तक पहुंचकर पानी में स्नान करते नजर आ रहे हैं। इससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण नदी का पानी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में बच्चों को नदी के गहरे पानी के पास जाने से रोकना जरूरी है। प्रशासन द्वारा भी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को सतर्क करने की जरूरत है, ताकि बढ़े जलस्तर के बीच किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp