Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने बस चालकों व कर्मचारियों को बांधा रक्षा सूत्र

Author Image
Written by
हारून खान

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने बस चालकों व कर्मचारियों को बांधा रक्षा सूत्र!

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर गुरुवार को किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने भाइयों के साथ- साथ समाज में सुरक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की बसों के चालक, गार्ड, चपरासी एवं अन्य कर्मचारियों को छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जिन बसों से बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं, उनके चालकों की कलाइयों पर भी छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों और छात्राओं ने रक्षाबंधन के माध्यम से समाज में भाईचारे, सम्मान और सुरक्षा का अनूठा संदेश दिया। छात्राओं के इस भावपूर्ण प्रयास की विद्यालय परिवार ने सराहना की।

कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डायरेक्टर डॉ. मोनिका गुप्ता ने सभी बच्चों, विशेषकर छात्राओं का धन्यवाद एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में संस्कार, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp