Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, छह SDM स्तर के अधिकारियों का तबादला

Author Image
Written by
हारून खान

आजमगढ़ जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के तहत छह उपजिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

आजमगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। निजामाबाद के SDM चंद्र प्रकाश सिंह को SDM बूढ़नपुर बनाया गया है। बूढ़नपुर के SDM अभय राज पांडेय को SDM न्यायिक फूलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फूलपुर के SDM अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें SDM मेंहनगर बनाया गया है। वहीं मेंहनगर के SDM भूपाल सिंह को SDM न्यायिक निजामाबाद और SDM न्यायिक निजामाबाद निकेत वर्मा को SDM फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp