Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूनियन बैंक ने दो लाभार्थियों को दिए दो-दो लाख के चेक, व्यापारियों को ढाई करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र

Author Image
Written by
हारून खान

यूनियन बैंक ने दो लाभार्थियों को दिए दो-दो लाख के चेक, व्यापारियों को ढाई करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना, सब्जी मंडी के निकट यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रीमियम शाखा में गुरुवार की शाम विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के श्री टी. कामेश्वर राव एवं वाराणसी आंचल के अधिकारी दीप्तिमान गुप्ता ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये के चेक वितरित किए।

इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (MSME) के अंतर्गत स्थानीय तहसील क्षेत्र के व्यापारियों को विभिन्न व्यावसायिक जरूरतों के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया छोटे-बड़े व्यापारियों और उद्यमियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। बैंक की ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर व्यापारी अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित विभिन्न विशेष योजनाओं की जानकारी भी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मोहम्मदाबाद गोहना, खैराबाद, वलीदपुर, नदवासराय, करहां, दोहरीघाट, चिरैयाकोट, सरसेना सहित विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक, बैंक कर्मचारी, सम्मानित खाताधारक एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शिवकुमार शुक्ला, शाखा प्रबंधक सूर्यकांत मिश्रा, विवेक कुमार, उदय प्रताप सिंह, आशीष कुमार सोनकर, अरविंद कुमार, आशीष कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp