Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

24 घंटे बाद गोदाम घाट के पास मिला तमसा में डूबे युवक का शव

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ।मुहम्मदाबाद गोहना मऊघरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर तमसा नदी में छलांग लगाने वाले 19 वर्षीय आकाश गोंड का शव सोमवार को करीब 24 घंटे बाद बरामद हुआ। घटनास्थल से सात-आठ किलोमीटर दूर मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गोदाम घाट के पास दोपहर करीब 1:30 बजे शव उतराया मिला। युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पट्टी गांव निवासी आकाश रविवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे में तमसा नदी पर बने पुल से नदी में कूद गया था। इंटरमीडिएट और आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गांव के पास गुमटी में चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता था। स्वजन के अनुसार, घरेलू विवाद में डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से निकला था। उसके बड़े भाई विशाल ने अपनी पत्नी की मौसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को कोतवाल केके वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक उसका पता नहीं चलने पर सोमवार को भी तलाश अभियान जारी रखा गया। करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद गोदाम घाट के पास उसका शव बरामद हुआ।

कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp