Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ एसपी ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लियाः दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा और यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। घोसी पुलिस दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित कराने के लिए तैयार है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने घोसी कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय के साथ कस्बे के कई इलाकों में पैदल घूमे। उन्होंने बाजारों, भीड़भाड़ वाली जगहों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा जांची। लोगों के आने-जाने व शांति-व्यवस्था पर ध्यान दिया।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जाए। अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तुरंत कार्रवाई हो। पुलिसकर्मियों को लगातार क्षेत्र में घूमते रहने और कड़ी नजर रखने को कहा।

त्योहारों के दौरान यातायात ठीक रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्य रास्तों पर जाम न लगे, ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो। संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp