Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहम्मदाबाद गोहना में बीच रास्ते खराब हुई रोडवेज बस, आधे घंटे परेशान रहे यात्री

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह मऊ डिपो की बस संख्या 2963 कैलेंडर तिराहे के निकट अचानक खराब हो गई। बस मऊ से सवारियां लेकर मोहम्मदाबाद गोहना होते हुए आजमगढ़ जा रही थी।

कैलेंडर तिराहे के पास बस में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण वह आगे नहीं बढ़ सकी। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस में स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद वे आजमगढ़ के लिए रवाना हुए।

इस दौरान बस करीब आधे घंटे तक कैलेंडर तिराहे पर खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर रोडवेज बसों के अचानक खराब होने से उनकी यात्रा प्रभावित होती है। उन्होंने बसों की तकनीकी स्थिति की नियमित जांच कराने की आवश्यकता जताई।

इस संबंध में आजमगढ़ परिक्षेत्र के यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने बताया कि परिवहन निगम का उद्देश्य यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है। हालांकि, अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से दिक्कतें उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं को जल्द ठीक कराने का प्रयास किया

जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp