Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में 700 सीसी कैमरे दुरुस्त

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। दशहरा और दीपावली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर लगाए गए करीब 700 सीसी कैमरों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराया गया है।त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। दुर्गा पूजा पंडालों, मेलों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी तंत्र को मजबूत किया है।

पुलिस के अनुसार, वलीदपुर, कोइरियापार, देवलास, सीकटिया, करहा, मुहम्मदाबाद गोहना, अतरारी चुंगी, शहीद चौक, विजय स्तंभ और कैलेंडर तिराहा समेत विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी कैमरों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कैमरे तिरछे मिले, जबकि कुछ बंद थे। पुलिस ने इन्हें ठीक कराकर निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाया।

सीसी कैमरों के दुरुस्त होने से प्रमुख स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में पुलिस को मदद मिलेगी। इसके अलावा चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की स्थिति में कैमरों की फुटेज से जांच करने तथा संदिग्धों की पहचान करने में भी सहायता मिल सकती है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की जांच कराई गई। कुछ कैमरे तिरछे हो गए थे, जबकि कुछ बंद पड़े थे। सभी को ठीक करा दिया गया है, जिससे क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है।

 

 

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 18 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp