Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रसव के दौरान लापरवाही से मौत: पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए अखिलेश यादव, भेजा 1 लाख का चेक

Author Image
Written by
हारून खान

अयोध्या में प्रसव के दौरान लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक लाख रुपये का चेक भेजा है।
यह सहायता राशि स्वर्गीय सोनी यादव के पति सुरेश के नाम दी गई, जिसे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने परिवार को सौंपा। इस दौरान पूर्व मंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना का संज्ञान स्वयं अखिलेश यादव ने लिया है और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। यदि महिला को समय पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता, तो शायद उसकी और नवजात की जान बच सकती थी।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है और प्राइवेट नर्सिंग होम के साथ मिलीभगत के आरोप भी लगाए।
वहीं, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी प्राइवेट नर्सिंग होम की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp