Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति फेज-6: वृद्धाश्रम पहुंचकर अधिकारियों ने बुजुर्गों का जाना हाल, फल और कपड़े भेंट कर किया सम्मानित

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ: मोहम्मदाबाद गोहना,  मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बुधवार की शाम करीब पांच बजे नगर पंचायत के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में अधिकारियों ने पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें फल, कपड़े सहित अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह तथा कोतवाल कमलकांत वर्मा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य, खानपान और रखरखाव की जानकारी ली। अधिकारियों ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

अधिकारियों ने वृद्धाश्रम के प्रबंधक लक्ष्मण राम प्रसाद से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को स्वास्थ्य, भोजन, कपड़े अथवा अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई समस्या सामने आती है तो इसकी जानकारी तत्काल दी जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके।

अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। जिस प्रकार लोग अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, उसी भावना के साथ वृद्धाश्रम में रहने वाले असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों की देखभाल भी की जानी चाहिए। उन्हें किसी भी परिस्थिति में अकेलेपन या उपेक्षा का एहसास नहीं होना चाहिए।

 

इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp