Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मीज़ान मेमोरियल ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, विधायक राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Author Image
Written by
हारून खान

कबड्डी स्वास्थ्य, भाईचारे और एकता की बेहतरीन मिसाल: राजेंद्र कुमार

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना,  मीज़ान मेमोरियल ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें गोरखपुर, हरियाणा, भोपाल, अलीगढ़, सहारनपुर, पटना, इंदौर और बागपत सहित विभिन्न स्थानों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि कबड्डी भारत का प्राचीन और लोकप्रिय पारंपरिक खेल है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि युवाओं में शक्ति, फुर्ती, साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। कबड्डी के मैदान में खिलाड़ी टीम भावना, आपसी तालमेल और सहयोग का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएं विभिन्न वर्गों और समुदायों के लोगों को एक मंच पर लाकर भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करती हैं।

बच्चों की जान बचाते हुए शहीद हुए मीज़ान की स्मृति में आयोजन

इस टूर्नामेंट के आयोजन के पीछे एक भावुक कर देने वाली घटना जुड़ी हुई है। लगभग चार वर्ष पूर्व स्कूल से टोंस नदी पार कर नाव के जरिए घर लौटते समय नाव पलट गई थी, जिससे कई बच्चे डूबने लगे। उस दौरान मुहम्मद मीज़ान ने साहस दिखाते हुए कई बच्चों की जान बचाई, लेकिन दुर्भाग्यवश वह स्वयं नहीं बच सके। उनकी यादों को जीवित रखने और उनके साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से इस कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे स्वस्थ गतिविधियों के प्रति प्रेरित होते हैं। उन्होंने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अमन अहमद, मास्टर मुशीर, डॉ. फैसल, सादिक, गिलमान प्रधान, डॉ. धर्म सिंह गौतम, धर्म प्रकाश यादव, राम प्रताप यादव, आनंद एडवोकेट, अशोक कुमार गौतम, रागिनी सिंह, आलम होंडा, दानिश महाप्रधान, शमशाद आजमी और तारकेश्वर यादव सहित अन्य लोगों की उल्लेखनीय भूमिका रही।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp