Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी बीएसए बनकर शिक्षकों से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: बरेली के दो आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Azhan Alam

घोसी,मऊ। पुलिस ने फर्जी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनकर सरकारी शिक्षकों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना घोसी के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

घोसी थाना क्षेत्र के रघौली निवासी रोली कनौजिया ने 21 मार्च 2026 को एक तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी 2026 को उनकी मां, जो दोहरीघाट क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय रियाव में सहायक अध्यापिका हैं को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। आरोपी ने खुद को अधिकारी बताते हुए उन्हें धमकाया।
आरोपी ने कहा कि लखनऊ में कैंसर पीड़ित शिक्षक की नियुक्ति होनी है और यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो उनका तबादला लखनऊ कर दिया जाएगा। डर के कारण पीड़िता ने बताए गए स्कैनर पर 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। इस संबंध में घोसी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विवेचना के दौरान निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल और साइबर सेल के उपनिरीक्षक राजेश्वर पाण्डेय की टीम ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की। इनकी पहचान नरेंद्र पाल (निवासी रहपुरा जागीर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली) और सौरभ पाल (निवासी सीवीगंज टेवुलिया थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली) के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे जनपद बरेली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर अलग-अलग राज्यों में सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाते थे। वे खुद को अधिकारी बताकर उन्हें डराते और पैसे वसूलते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp