Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारात में खूनी बवाल: हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू-डंडा और रॉड बरामद

Author Image
Written by
Reena Rao

आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जयमाला के समय कूलर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जहां आरोपियों ने लाठी-डंडा, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।हमले में कई लोग घायल हुए, जबकि अमीरचंद निषाद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।आजमगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मई को दो आरोपियों रामभजन निषाद और राममिलन निषाद को रजादेपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दो चाकू, दो डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की गई है।

 

पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp