Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति’ के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

🔴दोहरीघाट (मऊ)

दोहरीघाट (मऊ)। महिलाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रविवार को थाना क्षेत्र के गौरीडीह एवं बीबीपुर गांव में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

 

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, छेड़छाड़, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में कानूनी सहायता एवं पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना डर या संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

 

सम्मेलन में अविवाहित छात्राओं और युवतियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के महत्व पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत रहने, गलत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा आत्महत्या जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का संदेश दिया।

 

महिला कांस्टेबल राधा कुमारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सरकार एवं पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम और त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

 

इस दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की दीपा सोनकर, ममता कुमारी, राधा कुमारी, सीमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सहायिकाएं, आशा बहुएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की। सम्मेलन के अंत में महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में महिलाओं के आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp