Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार कुर्क हुई 10 करोड़ की संपत्ति,

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़। संगठित अपराध और भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग ने कुख्यात गैंगस्टर कृष्णचंद्र राय उर्फ के.सी. राय की करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर धारा 107 बीएनएसएस के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी खतौनी तैयार कर जमीन के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की और उसी अवैध कमाई से वर्ष 2012 से लगातार आसपास की जमीन खरीदकर पांच गाटा संख्या में फैला आलीशान भवन तैयार किया। विवेचना में यह भी पाया गया कि इस भवन का इस्तेमाल गैंग की गतिविधियों और आपराधिक योजनाओं के लिए किया जाता था।
राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के मूल्यांकन में संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई। न्यायालय ने माना कि आरोपी के पास भवन निर्माण और ऋण चुकाने के लिए कोई वैध आय का स्रोत नहीं था। इसके बाद कुर्की का आदेश जारी हुआ, जिसका रविवार को डुगडुगी पिटवाकर पालन कराया गया और पूरी संपत्ति प्रशासनिक कब्जे में ले ली गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के.सी. राय वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। आजमगढ़ पुलिस ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और संगठित अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp