Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा कानूनों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Author Image
Written by
अब्दुल सलाम हाशमी

मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा कानूनों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को ग्राम सद्दोपुर में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं, युवतियों एवं किशोरियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

 

सम्मेलन के दौरान महिला पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए शिक्षा, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

महिलाओं एवं बच्चियों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर खुलकर चर्चा की गई। टीम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में पुलिस प्रशासन उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक, महिला कांस्टेबल, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, आशा बहुएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चियां उपस्थित रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में उनकी सुरक्षा, सम्मान और भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp