
Written by
Reena Rao
आजमगढ़ के जहानागंज थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने 10 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मार्च को उसकी नाबालिग बेटी को शुभम सरोज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में पहले बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए POCSO Act के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी शुभम सरोज को परदेशी मोड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।










