Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: माफिया कुंटू सिंह की 1.5 करोड़ की हवेली कुर्क

Author Image
Written by
Reena Rao

78 मुकदमों वाले माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अब तक 22 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

आजमगढ़:
प्रदेश सरकार के निर्देश पर माफियाओं और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया गया।

जीयनपुर थाना क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव स्थित माफिया की चर्चित ‘बड़ी हवेली’ पर भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया और प्रशासन का बोर्ड लगाया गया।

यह कार्रवाई डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन की निगरानी में की गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, जीयनपुर और कोतवाली पुलिस बल के साथ राजस्व टीम मौजूद रही।

पुलिस के अनुसार, कुंटू सिंह के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 78 मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब तक उसकी 22 करोड़ 5 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध और माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp